नालंदा- दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने दिया 20 लाख से अधिक की डकैती की घटना को अंजाम!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

मिथुन :लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में दिनदहाड़े तीन की संख्या में बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।तीन बदमाशों ने नगद चालीस हजार समेत बीस लाख के ऊपर हाथ साफ कर दिया। दरअसल शिक्षक सच्चिदानंद प्रसाद बड़ी पहाड़ी स्थित प्रभु चंद के यहां किराए के मकान में रहते है। सोमवार को शिक्षक का पूरा परिवार राजगीर महोत्सव को लेकर राजगीर घूमने गया हुआ था। लेकिन बाकी किरायेदार घर पर ही थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का लाइव विजुअल्स मोबाइल में देखने पर घर वालों को इस घटना की जानकारी हुई। जैसे इस घटना की जानकारी मकान मालिक प्रभु चंद को हुई तो उन्होंने साहस का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों को अकेले ही पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने मकान मालिक प्रभु चंद के ऊपर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के इलाकों में यह खबर आपकी तरह फैल गई। सदर डीएसपी नुरुल हक घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खाना खाने में जुट गई है। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना कहीं ना कहीं पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़ा करता है। पूरा पुलिस प्रशासन राजगीर महोत्सव में व्यस्त है जिसका फायदा बदमाशों ने आराम से उठाया।फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें