रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा चौकी पिपरौन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों एवं बिहार पुलिस को संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी कामयाबी मिली है।
गोविन्द सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में सीमा चौकी पिपरौन एवं बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रात्रि नाका ड्यूटि के दौरान की गयी कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/03 से 100 मीटर भारतीय क्षेत्र की और रात्रि 11,10 बजे 01 व्यक्ति को बाईक पर बोरी रखकर भारत आते देखा गया। नाका पार्टी ने उसे रोककर सामान खोलकर दिखाने को कहा तो उसमें से नेपाल निर्मित शराब सौफ़ी की 450 बोतल (300 ml) की बरामद हुई ।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हरीश सिंह यादव, 22 वर्ष, पिता कामेश्वर यादव, ग्राम – सोठगाँव, थाना – हरलाखी, जिला मधुबनी बताया।
जब्त किए गए शराब एवं अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई को लेकर हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगाl
गोविन्द सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। वही भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।




