भोजपुर- शुक्रवार को हादसे में जख्मी अज्ञात अधेड़ महिला की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार की सुबह उन्होंने तोड़ा दम

पुलिस ने शव सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर घटी की घटना

आरा। आरा सदर अस्पताल में जख्मी अज्ञात 50 वर्षीया अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बता दे की शुक्रवार की दोपहर नवादा थाना डायलॉग 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें नवादा थाना क्षेत्र से जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां दो दिन चले इलाज के बाद रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि मृतका अज्ञात अधेड़ महिला कैसे जख्मी हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ महिला की मौत अज्ञात वाहन से धक्का लगने एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण इलाज के क्रम में मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। वहीं खबर लेकर जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें