किसानों के कई बीघे में उपजाए धान में उपद्रवियों ने लगाई आग,भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पीड़ित किसानों ने की उचित मुआवजे की मांग

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलहर गांव में मनोहरपुर जाने वाली सड़क किनारे रखे धान की बोझ में शुक्रवार की देर रात उपद्रवियों ने आग लगा दिया। जहां चार बीघा धान की फसल की कटाई कर रखे सभी बोझ जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने का कारण का पता नही चल सका है। पीड़ित किसानों ने अज्ञात उपद्रवियों पर धान के बोझ में आग लगाने का आरोप लगाया है. पीड़ित किसान शोभित मुखिया,सत्ये मुखिया, रामदेव मुखिया व गनेशी मुखिया व प्रधान मुखिया ने बताया है कि ये लोग अपने-अपने खेतों से धान की कटाई करने के बाद बोझ बनवाकर एक जगह जमा कर कुटाई के लिए रखा था। जहां शुक्रवार की देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने दुश्मनी से धन के बोझे में आग लगा दिया। सुबह जब ये लोग गए तो देखा कि धान की सभी बोझे जलकर राख हो गया था। इस बात की सूचना हरलाखी थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गया। स्थानीय समाजसेवी रंजित ठाकुर, राजद नेत्री प्रिया राज, राम प्रकाश साह उर्फ छोटे साह, श्याम प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने का मांग प्रशासन से किया है। इस संबंध में सीओ रीना कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित मुआवजा देने को लेकर पहल किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें