पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना 08 दिसम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० चन्द्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० मनोरमा सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं धर्मपरायण महिला थीं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें