रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
— संघ प्रमुख मोहन भगवत का तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर , JDU खामोश , सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा, मैंने उनका बयान सुना है लेकिन मैं कोई प्रतिक्रिया नही दूंगा, उनके लिए बहुत सम्मान है, आप लोग इसका कोई भी निष्कर्ष निकाल सकते हैं ,
— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बयान बना राजनीतिक का अखाड़ा , विपक्षी विरोधी कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं सरकार को तो सत्ताधारी नेता मोहन भागवत के बयान पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
— मोहन भागवत ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को तीन बच्चे पैदा करना चहिए , नहीं तो आने वाला समय में खतरा हो सकता है
— मोहन भागवत के बयान को लेकर बिहार में भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं हालांकि मोहन भागवत के बयान में अपना सहमति दर्ज कर रहे हैं
— लेकिन एक तरफ सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून शक्ति से लागू करने के लिए प्रयासरत है , कई राज्य में दो बच्चे से अधिक होने पर चुनाव लड़ने और सरकारी नौकरी प्राप्त करने पर भी पाबंदी लगाई गई है
— जनसंख्या वितरण कानून का हवाला देते हुए विपक्ष सरकार पर हमलावर है
— लेकिन बिहार में जनता दल यूनाइटेड के पार्टी भी अब खामोश हो गए हैं, JDU सांसद दिवेश चंद्र ठाकुर से सवाल किया गया कि मोहन भागवत ने तीन बच्चे पैदा करने की बात कहा है
— JDU सांसद दिवेश चंद्र ठाकुर , मोहन भागवत का नाम सुनते हैं , उनके बयान पर कुछ भी बोलना उचित नहीं समझा , और नहीं अपना पार्टी का स्टैंड क्लियर किया जनसंख्या को लेकर
— लेकिन दिवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मैं भी मोहन भागवत जी का बयान को सुना है लेकिन में उनके बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हू , उनके लिए बहुत सम्मान है , मोहन भागवत जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख है , मैं उन पर प्रतिक्रिया दूं मैं उतना बड़ा अपने आप को नहीं समझता हू , लेकिन आप लोग इसका निष्कर्ष मतलब निकाल सकते हैं
आपको बता दे कि जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र ठाकुर हाजीपुर पहुंचे थे तिरहुत स्नातक चुनाव प्रचार के दौरान जहां से मोहन भागवत द्वारा दिए गए तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर सवाल किया गया तो साफ तौर पर JDU नेता कुछ भी बोलने से बचते दिखे हैं




