नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने सराहनीय कार्य के लिये समाजसेवीयों को सम्मानित किया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

फतुहा ( पटना) । नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जय कुमार सोनी ( संम्बोधित) को दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा में स्वच्छता अभियान सहित अन्य सराहनीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान नगर परिषद्, फतुहा के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में नगर परिषद्, फतुहा की मुख्य पार्षद, रूपा कुमारी, उप मुख्य पार्षद, अंजनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, विनय कुमार, नगर प्रबंधक, साकेश सिन्हा,सदस्य संयुक्त स्थाई समिति के संतोष कुमार सभी पार्षदों के कर – कमलों से स्वच्छता अभियान के साथ अन्य सराहनीय कार्यों के लिए जय कुमार सोनी ( संबोधित) प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जय कुमार सोनी के द्वारा संचालित व्यापक स्वच्छता अभियान, सुनियोजित सुरक्षा व्यवस्था, छठ पूजा में गंगा घाटों पर बैरेकेटिंग की उत्तम व्यवस्था के लिए काफी सराहा गया।

Join us on:

Leave a Comment