पूर्व सांसद आंनद मोहन ने मेडिकल कॉलेज के लिये किया स्थल निरिक्षण, बोले जल्द होगा शिलान्यास!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

पूर्व सांसद आंनद मोहन ने मेडिकल कॉलेज के लिए किया स्थल निरिक्षण!जहां मीडिया को दिया बयान। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज के लिए गोबर्गढा से माकूल जगह नहीं हो सकता है। मेडिकल कॉलेज का बहुत जल्द होगा शिलान्यास।

एंकर :- मेडिकल कॉलेज के लिए गोबरगढ़ा से माकूल जगह कही नहीं हो सकता है। उक्त बातें पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शनिवार को गोबरगढ़ा में मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित जमीन का मुआयना करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के लिए सहरसा एक उग्र आंदोलन से गुजरा है। उसके तत्क्षण बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि आप लोगो से बात कीजिए मेडिकल कॉलेज बन जाएगा। जिसकी जानकारी मैने सभी को दे दी थी। कुछ दिन बाद ही वर्ष 2023 के 15 अगस्त को गांधी मैदान से इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि एम्स मेरे हाथ की बात नही है यह केंद्र का है। मेडिकल कॉलेज मेरे हाथ का बात है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए मत्स्यगंधा के सामने जमीन से अच्छा कोई स्थल नहीं हो सकता है।

पूर्व सांसद ने कहा कि कोई इसे सौर बाजार तो कोई पतरघट ले जाने की बात कह भटकाने की कोशिश नहीं करे। मैने डीएम और सीएम दोनो से कह दिया था कि यदि ऐसा हुआ तो बड़े जनाक्रोश को झेलना पड़ेगा। जिसको लेकर बीते 24 नवंबर को वह मुख्यमंत्री से मिले भी हैं। उन्होंने शिक्षा सचिव एस सिद्धार्थ को शिलान्यास की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही म्यूजिक कॉलेज, डिग्री कॉलेज, स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, स्टेडियम की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां 19 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसी पर कैंसर शोध संस्थान और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो। पूर्व सांसद ने कहा कि एक टीम स्थल चयन के लिए आई थी।

BYTE :- पूर्व सांसद आनंद मोहन।

Join us on:

Leave a Comment