रिपोर्ट- अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अपनी रूटीन मेडिकल जांच के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है।
हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य लाभ के बाद अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। उनकी पुत्री और किडनी दाता रोहिणी आचार्य ने यह सुनिश्चित किया है कि लालू यादव को डॉक्टरों की देखरेख में विशेष ध्यान दिया जाए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए आने की सलाह दी थी।
लालू यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से राजद समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।




