स्मार्ट मीटर और नौकरी के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, बिहार विधानसभा स्थगित!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना: बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने स्मार्ट मीटर और नौकरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। सदन में लगातार हो रहे शोर-शराबे और तीखी नारेबाजी के चलते कार्यवाही को 2:00 बजे दिन तक स्थगित करना पड़ा।

स्मार्ट मीटर की शिकायतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल किए। हंगामे के बीच विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। विपक्षी नेताओं ने बाहर आकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

“स्मार्ट मीटर और नौकरी के मुद्दे पर विधानसभा में गरमाया माहौल, विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही बाधित।”

Join us on:

Leave a Comment