जब सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान- पवन जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर बिहार में गरमाई सियासत, खेल बनाम राजनीति की बहस तेज

पटना: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर बीजेपी नेताओं ने इस मैच का कड़ा विरोध किया है, वहीं विपक्षी दल इसे खेल भावना से जोड़कर राजनीति से दूर रखने की बात कह रहे हैं।

बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा, “जब सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है।”

इसके विपरीत कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा, “खेल को राजनीति से जोड़ना गलत है। यह केवल खेल भावना का प्रदर्शन है, इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।”

एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमाम शाहीन ने भी अपने बयान में कहा, “खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए। ऐसे मुद्दे पर देश में विभाजन पैदा करने से बचना चाहिए।”

राजनीतिक गलियारों में इस बहस ने खेल प्रेमियों के बीच भी हलचल मचा दी है। मैच के विरोध और समर्थन में बिहार के कई हिस्सों में चर्चा गर्म है।

“भारत-पाक मैच ने बिहार की राजनीति को गर्माया, खेल भावना और राजनीति में खिंच गई नई लकीर।”

Join us on:

Leave a Comment