पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद व्यवहार न्यायालय के जज के इजलास पर रोड़ेबाजी कर एक शख्स ने जहानाबाद व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है ।व्यवहार न्यायालय के उत्पाद मजिस्ट्रेट अपने इजलास पर बैठकर कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके इजलास के सामने से कई पत्थर उनके ऊपर फेकॉं। पत्थर फेके जाने के बाद वह पत्थर से बचते बचाते हुए किसी तरह इजलास से उतरकर भागने में कामयाब रहे। अगर पत्थर लग जाती तो शायद वह घायल हो जाते। यह पूरा मामला जहानाबाद व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है ।आखिरकार पत्थर लेकर इजलास के कमरे में युवक कैसे पहुंचा। यह एक अनसुलझी पहेली पुलिस प्रशासन के समक्ष बना हुआ है ।हालांकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जा रहा है कि वह युवक मानसिक रूप से विझिप्त है जो परस बीघा थाना क्षेत्र के सोहरैया गांव के रहने वाला अखिलेश कुमार बताया जाता है ।फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। जहानाबाद व्यवहार न्यायालय प्रांगण में उक्त पत्थर कहां से लाया और कैसे वह इजलास तक पहुंच गया। यह एक यझप्रश्न बना हुआ है मौके पर पहुंची जहानाबाद नगर थाना के पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।जहानाबाद तमाम पुलिस के वरीय अधिकारी भी व्यवहार न्यायालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। जहानाबाद नगर थाना की पुलिस गिरफ्तार युवक से लगातार पूछताछ कर रही है युवक मानसिक रूप से बीमार है वह पुलिस को कुछ साफ नहीं बता रहा है लेकिन यह प्रश्न जरूर उठ रहा है कि आखिरकार कोर्ट परिसर के अंदर पत्थर लेकर युवक कैसे पहुंच गया जबकि कोर्ट के मुख्य द्वार पर पुलिस के जवान एवं अधिकारी तैनात रहते हैं




