महाराजा कॉलेज में आइसा ने स्टॉल लगाकर चलाया सदस्यता अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आज लगातार सातवें दिन महाराजा कॉलेज में UG सत्र 24-28 और इंटर के चल रहे आंतरिक परीक्षा के दौरान MAY I HELP YOU डेस्क लगा सदस्यता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों को जो भी परेशानी हो रही थी उनको मदद किया जा रहा था! छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर आइसा का सदस्यता ले रहे हैं! विद्यार्थियों को कहना है कि एक मात्र छात्र संगठन आइसा ही है जो लगातार छात्र – छात्राओं के जवलंत मुद्दों को लेकर कॉलेज कैंपस में आवाज उठाती हैं और उसको पूरा कराने को लेकर संघर्ष करती है! हम सभी की भी दायित्व बनता है कि विद्यार्थियों को छात्र संगठन आइसा के सदस्य बनने के लिए प्रेरित करे! सदस्यता अभियान से दौरान छात्र संगठन आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल महाराजा कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा और निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए बोला, अगर समय सीमा के अंदर हमारी मांगो को कॉलेज प्रशासन पूरा नहीं करती है तो आइसा आंदोलन करेगी। हमारी निम्नलिखित मांगे…

  1. वर्षों से बन कर तैयार महिला छात्रावास, छात्राओं के बीच जल्द से जल्द आवंटित किया जाए!
  2. जर्जर हो चुके छात्र सामान्य कक्ष को पुनः निर्माण किया जाए!
  3. जर्जर हो चुके क्लास रूम को निर्माण किया जाए!
  4. लड़कियों और लड़कों के लिए शौचालय का निर्माण किया जाए।
  5. शुद्ध पेय की व्यस्था किया जाए।
  6. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था किया जाए!
  7. पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए न्यू एडिशन की किताब की व्यस्था किया जाए ।
    सहित अनेक मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया। छात्र संगठन आइसा नियमित वर्ग संचालय के लिए भी मांग किया कि निश्चित समय पर कॉलेज में प्रोफेसर और कर्मचारी आए और निश्चित समय पर ही कॉलेज से जाए। विद्यार्थियों से भी छात्र संगठन आइसा अपील करता है आप सभी कॉलेज में नियमित आए और क्लास करें, अगर कोई शिक्षक क्लास नहीं लेते हैं तो ऐसे शिक्षक पर आइसा कार्यवाई भी करेगा। छात्र संगठन आइसा आगे भी छात्र -छात्राओं के लिए संघर्ष करता रहेगा। सदस्यता अभियान में भोजपुर जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, महाराजा कॉलेज इकाई सदस्य शिवप्रकाश कुमार, प्रियांशु कुमार,राजा यादव,रोहित कुमार उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment