चिराग पासवान के नये कार्यालय पहुँचे मुख्यमंत्री, राम विलास पासवान को याद कर किया माल्यार्पण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लोजपा रामविलास पार्टी कार्यालय पहुंचे पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का स्वागत किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनको याद किया।वही इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा एनडीए एक है और लगातार जिस तरह से उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत मिली है यह दर्शाता है कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से आज स्थापना दिवस में तमाम एनडीए के घटक दलों के नेता यहां पहुंचे हैं उसे यह साबित होता है कि हम लोग एकजुट है और एनडीए पूरी तरह से मजबूत है

वहीं चिराग पासवान ने यह भी कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं उनको बधाई है और क्यों हम लोगों की झारखंड में हार हुई जबकि महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जीत हुई है हार के कारणों को देखा जाएगा वहीं चिराग पासवान ने यह भी कहा कि हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी चाहते थे कि जब झारखंड अलग हुआ था तो उनका प्रतिनिधि भी झारखंड में हो और इस बार हम लोगों के दल के नेता विधायक बने हैं वहीं चिराग पासवान ने यह साफ कहा कि कुछ लोग को लगता है कि हमारे मुख्यमंत्री के साथ इतनी नजदीकिया है उन लोगों को परेशानी हो रही है इसलिए इस तरह की बातें कहते हैं वही चेतन आनंद के द्वारा लगातार दिए जा रहे हैं बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि जिनके बारे में वह बोल रहे थे उनके पार्टी के नेता यहां पहुंचे हुए थे ऐसे में किन लोगों को परेशानी है यह वह जाने।
बाइट– चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment