सालिमपुर थाना ने एक ट्रक शराब किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

राजधानी के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना द्वारा एक ट्रक शराब जब्त किया गया है साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार कर लिये गये हैं।
ट्रक में 375 एमएल के कुल 168 कार्टून तथा 775 एमएल के 98 कार्टून में कुल 2394 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।
इसके साथ ही सूर्यमणि कुमार और आलोक कुमार दोनों वैशाली जिले के निवासी बताये गये हैं। दोनों शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे इसी बीच NH 31 स्थिति हैप्पी होटल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस में शराब बरामद करते हुये दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
सालिमपुर थाना के लिये ये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार नियमित जाँच के दौरान शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आलोक में कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी सम्भव हो पाई।

Join us on:

Leave a Comment