अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव डायरिया के प्रकोप से कई लोग आक्रांत हुए हैं। नरहट के बदलपुर गांव में महादलित टोले के कुल 22 लोग डायरिया से आक्रांत हुए हैं। जिसमें 20 बच्चे और दो पुरुष शामिल है।स्थिति बिगड़ने के बाद सभी को नवादा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं नरहट पीएचसी से एक मेडिकल टीम को प्रभावित गांव भेजा गया है। जहां मौके पर मेडिकल टीम पीड़ित लोगों का इलाज़ कर रही है।गांव में दो-तीन लोगों का इलाज जारी है।जबकि गंभीर रूप से आक्रांत लोग को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 2 दिन पूर्व ही गांव के एक बच्चे की डायरिया से मौत हुई थी। संभवत बच्चे के मौत के बाद से ही महादलित टोले में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। फिलहाल सभी लोगों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।




