प्रशान्त कुमार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शहर के लोहियानगर ओ पी के बाघा मिलन चौक की है । बताया जाता है कि 35 वर्षीय नीरज कुमार साह अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचा और उसे 3 गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहा। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल नीरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नगर थाना और लोहिया नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है , हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों ने नीरज की हत्या किसलिए की है । फिलहाल परिजन भी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि नीरज की हत्या किसने और क्यों की है।




