सुंदरवती महिला महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओं ने किया जागरूकता अभियान कार्यक्रम!

SHARE:

निभाष मोदी,भागलपुर

आज सुंदरवती महिला महाविद्यालय के प्रशाल में एनएसएस की छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम किया गया जिसमें कई मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया गया, इस जागरूकता अभियान के तहत गीत संगीत व वाद-विवाद कार्यक्रम भी रखा गया !सबसे पहले रक्तदान हमारे लिए कितना जरूरी है इस पर परिचर्चा हुई उसके बाद एड्स से कैसे बचें उसे भी छात्राओं को बताया गया फिर वैश्विक महामारी कोरोना से हमें कैसे लड़ना है किस तरह कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखना है उसके गाइडलाइंस को ध्यान में रखना है उस पर भी परिचर्चा की गई जिससे कि हम तीसरी लहर से बच सकें ,बताया गया दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी एवं साथ ही साथ अभी पूरे क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से पूरा इलाका बाढ़ प्रभावित इलाका हो गया है इसमें जितने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोग परेशान हैं उन्हें भी सहायता प्रदान करनी चाहिए इस कार्यक्रम में एन एस एस की अधिकारी एसएम कॉलेज के प्राचार्य कई शिक्षकगण एवं एन एस एस की सभी छात्राएं मौजूद थी! इस जागरूकता अभियान में कसम लिया गया कि हम कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करेंगे समय-समय पर रक्तदान करेंगे एवं बाढ़ से ग्रसित लोगों की जहां तक हर संभव सहायता हो सके हम सभी करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment