अमर कुमार आनंद

सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अपर्णा देवी की अध्यक्षता में चल रही है बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुरमू अंचलाधिकारी शंभू शरण सांसद प्रतिनिधि पवन केसान शहीत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे बैठक में बाढ़ राहत और लोगों को सुविधा देने का मुद्दा छाया रहा इसी बीच बैठक की सूचना पर विभिन्न पंचायतों से हजारों की संख्या में महिला पुरुष प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए स्थानीय प्रशासन पर बाढ़ मे सहायता ना पहुंचाने और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे हजारों की संख्या में पहुंचे आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सभागार के समक्ष धरना दे दिया वही पूरे प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ पीड़ित घुस गए सभागार के अंदर अनुश्रवण समिति की बैठक चल रही है वही बाहर आक्रोशित बाढ़ पीड़ित जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय कमर भर पानी मे जाना पड़ा है पॉलिथीन की व्यवस्था की गई ना ही सामुदायिक किचन का लाभ मिला हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों के प्रदर्शन के कारण सभागार में बीडीओ सीओ व अन्य अधिकारी कैद हो गए हैं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रहे हैं लेकिन आक्रोशित बाढ पीड़ित नहीं मान रहे हैं उनका कहना है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए|




