जहानाबाद- संगठन पर्व अभियान के तहत शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने की बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

संगठन पर्व अभियान के तहत शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी घोसी विधानसभा के घोसी मंडल में देवी स्थान घोसी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी घोसी बूथ कमेटी का गठन हेतु बैठक आयोजित किया गया जिसमे घोसी मंडल के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई।इसमें सभी पंचायत के प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमें कौशलेंद्र पाण्डेय को भारथु पंचायत, अभय कुमार को शाहपुर पंचायत, अरविंद शर्मा को साहोबीघा पंचायत, कौशलेंद्र उपाध्याय को गोलकपुर पंचायत,शिवप्रसाद भगत को अहियासा पंचायत, संजीव कुमार टुनटुन को लखवार पंचायत, वाल्मीकि पासवान को घोसी पंचायत, संतोष कुमार को उबेर पंचायत, रवि रंजन पांडे को कुर्रे पंचायत, विनोद शर्मा को परामन पंचायत का शक्तिकेंद्र सहयोगी घोषित किया गया। सभी शक्ति केंद्र सहयोगी को 15 नवंबर से 25 नवंबर तक बूथ कमेटी का गठन कर लेना है।बैठक में मंडल सदस्यता सहयोगी सह मंडल महामंत्री संजीव कुमार टुनटुन, मण्डल उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें