विधायक ने कहा मुझे पार्टी से निकाला तो बन जाऊँगा अन्ना हजारे!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

अगर मुझे किसी कारणवश पार्टी से निकाला गया तो मैं बन जाऊंगा अन्ना हजारे -विधायक गोपाल मंडल

अपने क्षेत्र के एक ऐसे राजनेता जो कई किरदार में नजर आते हैं, अपने बयानों से हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहने वाले जदयू के गोपालपुर से बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है, मानो जलते आग में ऊपर से घी डाल दिया हो, जिससे राजनीतिक गहमागहमी और गर्म हो गई है! बताते चलें कि आज नरेंद्र कुमार नीरज अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता रखी और इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कई तीरों के प्रहार शुरू कर दिए !

कुछ दिन पहले ही बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर निशाना साधा था और कहा था कि उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भागलपुर पैसा उगाही करने के लिए आते हैं, दरअसल तार किशोर प्रसाद पर गोपाल मंडल ने कई गंभीर आरोप लगाए थे! पिछले दिनों गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने यह भी कहा था कि उपमुख्यमंत्री जब जब आते हैं लोजपाईयों, बनिया वर्ग और मालदार पार्टी के साथ घूमते हैं, लोजपा के सुरेश भगत और राजेश वर्मा पर ज्यादा ध्यान देते है!

आज गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल अपने आवास पर प्रेस वार्ता में फिर जमकर बरसे उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद पर, आज अपने आवास पर फिर एक बार प्रेस कांफ्रेंस कर डिप्टी सीएम के साथ मंत्री सम्राट चौधरी पर हमला किया।उन्होंने मंत्री सम्राट चौधरी को दलबदलू और औकात में रहने की सलाह दी,वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर पैसे तहसीलदारी का आरोप लगाया।उन्होंने अपने को जदयू के सच्चा सिपाही करार देते हुए कहा कि समता पार्टी से साथ हैं और कार्रवाई से नहीं डरते हैं।जनता के साथ हैं और जनहित में जनता के पक्ष में बोलने का काम करने की बात कही और कहा कि वे कुर्सी बचाने के लिए राजनीति नहीं करता है।

Join us on:

Leave a Comment