रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
13 एवं 14 को होगा महादंगल प्रतियोगता
— मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर पंचायत के बोकहा गांव में पांच दिवसीय महावीर झंडा पूजा को लेकर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। कलशयात्रा झंडा स्थल से आरंभ होकर सलेमपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर के तालाब पहुँची। जहां से कलश में जल भर कर पहिपुरा होते हुए वापस पूजा स्थल पहुंचकर विधि विधान से पुजारी प्रकाश झा के द्वारा कलश स्थापित कराया गया। वहीं राजद नेत्री प्रिया राज, सलेमपुर के मुखिया अनिरुद्ध राय, सरपंच अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व उपप्रमुख दिनेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद दिलीप राम सहित अन्य लोगो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा का उद्घाटन किया गया।
आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन में मनोरंजन के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। 13 नवम्बर को मैथिली कलाकर उषा यादव एवं गौरव ठाकुर का कार्यक्रम है जबकि 13 व 14 को दोपहर 2 बजे से देश विदेश के नामी-गिरामी पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, राजेश शर्मा, सचिव अवधेश यादव, मेला इंचार्ज अशोक यादव, चन्देश्वर साह, जयराम साह, मोहन साह, ध्यानी यादव, पवन यादव, संजय यादव सहित दर्जनों सदस्य व स्थानीय लोग दिन रात लगे हैं।