जल जमाव की समस्या को लेकर एक युवक ने विरोध करने का ढूंढा अनोखा उपाय!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

जलजमाव वाले स्थान पर पानी के बीच चारपाई और मच्छरदानी लगाकर शुरु किया अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल!

जल जमाव की समस्या का निदान नही होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की दी चेतावनी !

दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल में एक युवक ने जल जमाव की समस्या के स्थाई निदान के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरु किया | समाजसेवी  युवक आशीष रंजन दास ने जल जमाव वाले जगह पर पानी के बीच ही चारपाई के साथ मच्छरदानी टांग बीच सड़क पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु कर दिया है | अकेले भूख हड़ताल पर बैठे युवक को इलाके के लोगो का समर्थन भी मिलने लगा और लोगो ने तुरंत बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया है । बताया जाता है कि बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा  बाजार को जोड़नेवाली मुख्य सड़क पानी टंकी के पास वर्षो से जल जमाव बना रहता है कई बार यहाँ इसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार भी हुए। आम लोगो ने कई बार इसकी शिकायत नगर परिषद से लेकर  जिला प्रशसन को की लेकिन सिर्फ अश्वशान के सिवा  कुछ नहीं मिला तो अंत में आशीष रंजन दास लोगो को समस्या से निदान दिलाने के लिए अनोखे रूप से प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गया | जिसके बाद सोमवार की सुबह से  रात बीत जाने के बाद पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल तोड़वाने का प्रयास नहीं किया। लेकिन देर रात स्थानीय थानाध्यक्ष जरूर पहुंचे। लेकिन अभी भी ये हड़ताल जारी है। 

Join us on:

Leave a Comment