भूमि विवाद में खुनी खेल, युवक के सीने में ठोक दी गोली, नाजुक हालत में रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई मिर्जागंज में भूमि विवाद के रंजिश में युवक के छाती में मारी गोली, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर

एंकर –जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज में बुधवार की सुबह करीब 7:00बजे बदमाशों गरीबन साव के पुत्र भगवान कुमार को गोली मार दी। गोली युवक के छाती में लगी है। आनन- फानन में स्वजन द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां छाती के अंदर गोली फंसे होने की वजह से डाक्टर घनश्याम सुमन ने पटना रेफर कर दिया।घायल भगवान कुमार के पिता गरीबन साव ने बताया कि वे जुट व प्लास्टिक के बोरा का व्यापार करते हैं। हमेशा की तरह उनका पुत्र भगवान कुमार बुधवार की सुबह करीब 7:00 अपना दुकान खोला। इसी दौरान पड़ोसी रिशु साव, दीपक साव बोरा लेने के बहाने दुकान पर आया और साथ में बाइक से आए एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी।जबतक परिवार वाले आते तबतक सभी लोग फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ वर्षों से पड़ोसी अरुण साव के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है।इसी रंजिश में हत्या की नीयत से उनके पुत्र को गोली मारी गई है। उन्होंने गोली मारने से पहले रेकी करने का आरोप अरुण साव और उनकी पत्नी पर लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।

बाइट- घायल के पिता गरीबन साव

बाइट- डॉक्टर घनश्याम सुमन

Join us on:

Leave a Comment