लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर लालू यादव शोकाकुल , कहा – “बिहार के लिए अपूरणीय क्षति”!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। लालू प्रसाद ने इसे बिहार के लोक संगीत और संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया है। उन्होंने शारदा सिन्हा के छठ गीतों को याद करते हुए कहा कि उनके गीतों ने हर घर में छठ पर्व की महक बिखेरी थी, और अब उनके निधन की खबर छठ पर्व के दौरान ही आई है। लालू प्रसाद ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

बाइट – लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल

Join us on:

Leave a Comment