ऋषिकेश कुमार

साला अपने बहनोई को लेकर खेत मालिक के पास गया था मजदूरी मांगने, घटना की आशंका से आशंकित साला मौके से हुआ फरार!
दबंगों ने फोड़ी दोनों आंखें और काट लिए दोनों कान!
नालंदा जिले में दबंगों की दबंगई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चंडी थाना क्षेत्र इलाके के बहादुरपुर गांव की है, जहां मजदूर को अपनी ही मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। गौरतलब है कि मजदूर सिकंदर रविदास के द्वारा खेत मालिक दिनेश महतो के यहां धान की रोपनी की गई थी और इसी धान के रोपनी के एवज में दिनेश महतो से मजदूरी की मांग किया जा रहा था। दिनेश महतो के द्वारा मजदूरी देने में आनाकानी किया जा रहा था। जिसके कारण रक्षाबंधन के दिन सिकंदर रविदास अपने बहनोई उपेंद्र रविदास को साथ में लेकर मजदूरी के एवज में 10 किलो अनाज मांगने दिनेश महतो के घर गया था। इसी मजदूरी मांगने के दौरान मजदूर सिकंदर रविदास और खेत मालिक दिनेश महतो के बीच कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद दिनेश महतो ने दबंगई करते हुए अपने गुर्गों को बुलाकर मारपीट करना शुरू कर दिया। लोगों की उग्र भीड़ को देखते हुए सिकंदर रविदास ने अपने बहनोई उपेंद्र रविदास को छोड़कर अपनी जान बचाकर भागने में ही भलाई समझा। इसी दौरान दिनेश महतो और उनके गुर्गों की दबंगई इतनी क्रूर हो गई कि मजदूर के बहनोई की पीट-पीटकर हत्या कर उसके दोनों कान काट लिए और आंख भी फोड़ड़ दिए। हत्या के बाद शव को खन्धे में फेंक दिया। मृतक उपेंद्र रविदास के साले ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई रक्षाबंधन को लेकर गांव आया हुआ था।घर मे रहने के कारण जीजा और साला दोनो मिलकर दिनेश महतो के यहां मजदूरी मांगने गया था। जिसके कारण साले सिकंदर रविदास की जगह बहनोई उपेंद्र रविदास की पीट पीट कर दबंगो ने निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में 6 लोगों के विरुद्ध चंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।




