ईरिक्शा और पिकप में टक्कर, 5 जख़्मी, 3 की हालत नाजुक!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

ईरिक्सा और पिकअप मालवाहक वाहन मे हुई जबरदस्त टक्कर। 5 जख्मी तीन की स्थिति नाजुक। अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल सहरसा किया गया रेफर।

:- इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां आज सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगिनियाँ गांव के समीप NH-107 पर ई-रिक्सा और पिकअप मालवाहक वाहन मे जबरदस्त भीषण टक्कर हो गया हादसे मे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है इस हादसे मे एक बाइक सवार युवक भी शामिल है।घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती काराया गया है।जिसमें तीन जख्मी की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉ बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहरस रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी में खागाड़िया जिले के अलौली निवासी रीता देवी और गौरी कुमारी और सिमरी बख्तियारपुर भटपूरा निवासी ईरिक्सा चालक भवेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है।वहीं रंगिनिया निवासी जख्मी राजकुमार यादव का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही मौके पर पहुंचे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- जख्मी के पिता रामदेव यादव।
BYTE :- ग्रामीण।

Join us on:

Leave a Comment