आइटीबीपी के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

SHARE:

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आइटीबीपी कैंप में सिपाही जीडी के पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार पराडा ने अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी मिलते ही बढ़िया पदाधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर कोढ़ा पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है इस घटना को लेकर डिप्टी कमांडेंट डॉ सुनील कुमार ने बताया कि सुबह उनके रहने वाले सहयोगियों के द्वारा इस बात की सूचना मिली कि प्रवीण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला लेकिन डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि अक्सर इस तरह का आत्महत्या घरेलू कारणों से होता है कहीं ना कहीं इनके साथ भी घरेलू विवाद होगा फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा उन्होंने बताया कि प्रवीण कुमार प्रेडा जो 2017 में जीडी सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और उनका घर उड़ीसा है शव का पोस्टमार्टम कर सम्मान के साथ उनके शव को उनके घर भेजा जा रहा है|

Join us on:

Leave a Comment