दरभंगा से सोनी पांडे की रिपोर्ट

बागमती नदी से हो रहे कटाव का किया निरीक्षण, केवटी में बांध टूटने की घटना पर बोले बाढ़ राहत की राशि छह हजार लेने के लिए असमाजिक तत्व ने तोड़े बांध!
ऐसी मिली है सुचना , विभाग ने किया प्राथमिकी जाँच के बाद आएगा पूरा मामला सामने!
बिहार के दरभंगा पहुंचे जल संसाधन मंत्री संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए बाढ़ का स्थायी निदान के लिए नेपाल के मत्थे ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि सभी नदिया नेपाल से निकलती है जबतक वहाँ हाई डैम नही बनेगा तब तक कोई उपाई नही है और नेपाल इस काम में सहयोग नहीं कर रहा है उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री के साथ उनका विभाग लगा है और जितना बेहतर बाढ़ के बचाव के उपाय हो सकते है किये जा रहे है साथ ही जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद भी की जाती है ।
केवटी के माधोपट्टी में जमीनदारी बांध टूटने के सवाल पर कहा कि माधोपट्टी में बांध टूटा नही बल्कि सूचना के मुताबिक बाढ़ राहत के छह हजार रुपये लेने के कारण कुछ असामाजिक तत्वों ने बांध को तोड़ा है इसके खिलाफ विभाग ने प्राथमिकी भी दर्ज की है हांलाकि उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि यह हम नहीं कह रहे है बल्कि वही के कुछ लोग यह बात बोल रहे है ।
इससे पहले मंत्री जी ने नगर विधायक संजय सरावगी के साथ साथ विभाग के कई अधिकारियों के साथ बागमती नदी के बढ़ते जल स्तर को देखा साथ ही नदी से हो रहे कटाव स्थल का भी निरीक्षण किया ।




