झारखंड चुनाव पर बोले तेजस्वी यादव, “हम जीतेंगे और सरकार भी बनाएंगे”

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान,
झारखंड चुनाव पर बोले तेजस्वी यादव, “हम जीतेंगे और सरकार भी बनाएंगे”


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता से पटना लौट आए और एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उन्होंने झारखंड चुनावों को लेकर महागठबंधन की जीत का दावा किया और भाजपा पर निशाना साधा।
पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है और वहां की सरकार की कई योजनाओं ने जनता को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे जल, जमीन, जंगल जैसे मुद्दों पर सही रूख नहीं अपना रही है। भाजपा महंगाई, पलायन और बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों पर बात करने से बच रही है।

आरसीपी सिंह द्वारा नई पार्टी बनाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है और उन्होंने सिंह को शुभकामनाएं दी। साथ ही, एनडीए की मुख्यमंत्री आवास पर हुई बड़ी बैठक को तेजस्वी यादव ने “दिखावा” बताया।

Join us on:

Leave a Comment