रफ़्तार ने ली शख्स की जान, तेज रफ्तार बाइक की डिवाइडर से टक्कर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार के कारण एक युवक की हुई मौत, इलाज के क्रम में युवक ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों को मिली सुचना, अस्पताल में ही मची चित्कार से गमगीन हुआ माहौल। बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार बीते दीपावली की रात्रि जहानाबाद से मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था कि एन एच 83 पर कड़ौना के आस पास तेज रफ्तार के फलस्वरूप गाड़ी अनिय॑त्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हलाकी युवक की पहचान नहीं हो पाया,पर॑तु युवक के पास मोबाइल से परिजनों के सम्बंध में जानकारी मिलते ही, सुचना दी गई। वही खबर पाकर परिजन भागे अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों की दहाड़ से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
वही मृतक के मामा ने बताया कि मृतक मेरा भा॑जा है,जो मोटरसाइकिल से पटना जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया और जहानाबाद सदर अस्पताल में है, घटना की जानकारी गांव के ही पंचायत समिति के सदस्य के द्वारा प्राप्त हुआ। वही उन्होंने बताया कि मृतक घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष है। हमलोग खबर प्राप्त होते ही अस्पताल पहू॑चे है जहां मृत अवस्था में है। वही परिजनों में चित्कार मच गया है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पुलिस भी पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment