डाक विभाग की अनोखी पहल, कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा

नवादा। भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को डाक विभाग ने नवादा के कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में फौजियों के साथ मनाया और स्कूली बच्चियों के सहयोग से फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बंधवाया। डाक विभाग के इस अनोखी पहल की खूब सराहना हो रही है। इस दौरान बच्चियों को भी फौजी भाइयों की ओर से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। डाक उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से फौजी भाइयों के लिए 300 राखियां प्राप्त हुआ था, जिसे स्कूली बच्चियों व महिलाओं के सहयोग से कौवाकोल सीआरपीएफ कैंप में लगभग 100 फौजी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया। उन्होंने बताया कि डाक विभाग फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। इस कार्यक्रम को डाक विभाग पूर्णता अपनी जिम्मेदारी के साथ स्थानीय कर्मचारियों एवं समस्त लोगों के साथ मिलकर मनाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद अद्भुत पल था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फौजी भाइयों ने भी इस कार्यक्रम को खूब सराहा और डाक विभाग को धन्यवाद दिया।

Join us on:

Leave a Comment