रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत के मुख्यबाजार में कचरा का उठाव नहीं होने से मुख्य बाजार के सड़को पर लगा कचड़े का अंबार, जगह जगह कचरा लगने से आने जाने वाले लोगों को कचरा के ऊपर से ही गुजरना पर रहा है। आज दीपावली का त्यौहार भी है और बाजार में मिठाई सहित पूजा का सामान खरीदने के लिए क्षेत्र के लोग सुबह से ही पहुंच समान की खरीदारी कर रहे है। और नगर पंचायत के कार्य शैली पर सवाल भी उठा रहे है। वही मुख्यबाजार के सड़को पर कचड़ा उठाव नहीं होने से व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि नगर पंचायत प्रशासन के लापरवाही की वजह से नगर के मुख्य बाजार में समय पर कचरा उठाव नहीं होता है। मैंने नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी के फोन पर संपर्क किया। लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। सुबह 9.30 बजे तक मुख्य बाजार के सभी सड़कों पर सफाई नहीं हुआ था जिससे मुख्य बाजार के सड़को पर कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है।
बाइट :—— अशोक कुमार गुप्ता
(व्यावसायी संघ के अध्यक्ष)




