रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन हुआ। पटेल चौक पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सहित कई नेताओं ने पटेल को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान की सराहना की।
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद देवेश ठाकुर, विधायक अनिल कुमार, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।




