सरदार पटेल जयंती पर आरसीपी सिंह ने नई पार्टी “आप सबकी आवाज” का किया ऐलान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


नीतीश कुमार के पूर्व करीबी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने नई पार्टी “आप सबकी आवाज” का ऐलान किया है। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी का नाम और भविष्य की योजनाएँ साझा कीं, जिसमें उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।


आरसीपी सिंह ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अपनी नई पार्टी “आप सबकी आवाज” का ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज को बुलंद करना है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताते हुए सिंह ने कहा कि वे पहले एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, जिसे बूथ स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया था। अब अपनी नई पार्टी के माध्यम से भी वे जनता के बीच जाकर उनकी आवाज को सशक्त करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment