सूअरों के आतंक से परेशान रक्षक, सो नहीं पाते पुलिसकर्मी, साझा किया दर्द!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!


नाका नंबर 01 में पद स्थापित सिपाही पत्रकार को सुनाया अपना दुख दर्द,जाने क्या है मामला,सुअरों के आतंक से रात को सो नहीं पाते।
नगर थाना अंतर्गत नाका No 01 का हाल बदहाल,चार दिवारी न रहने से सुअरों का आतंक।

खबर मोतिहारी से है।
नगर थाना अंतर्गत नाका नंबर 01 में पद स्थापित BHG सिपाही रामियश सिंह जिनका सैन संख्या 14739 है उन्होंने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि उन्हें 14 घंटा की ड्यूटी रोज लिया जाता है बैरक ड्यूटी 24 घंटा है और नाका की कोई चार दिवारी नहीं है नाका NO.01 में सूअरों का आतंक भी रहता है चार दिवारी न रहने के कारण काफी मुस्तैद से बैरक ड्यूटी करनी पढ़ती है।उन्होंने बताया कि सुअरों का आतंक से रात में नींद नहीं आती है सुअरों को भगा कर सोना पड़ता है पर चार दिवारी न रहने के कारण सुअर फिर आ जाते है नाका में ।उन्होंने बताया ज्यादा ड्यूटी करने पर हम लोग बीमार पड़ जाते है।

बाइट : —— रामियश सिंह,सिपाही

Join us on:

Leave a Comment