दशहरा में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद में दशहरा के नवमी के दिन हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार लोगों ने हत्या में अपनी संलिपत्ताता स्वीकार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति की हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई ।दोहरे हत्याकांड का अंजाम सुपारी किलरों ने ने सुपारी लेकर की थी।
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के ऐनवा गांव के बधार से 11 अक्टूबर की सुबह बरामद तांत्रिक और उसके सहयोगी के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। घोसी एसडीपीओ दो संजीव कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार लोगों में नीलामपुर गांव निवासी अरविंद कुमार, फिरोजी निवासी महेंद्र यादव, संटू कुमार और सुशील यादव शामिल है।
इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि
10 अक्टूबर की रात तांत्रिक और उसके सहयोगी काशीराम की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। हत्या के पीछे का कारण तंत्र मंत्र से ही जुड़ा हुआ था। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक रामबली यादव सातनपुर गांव में जमीन खरीदना चाहते थे।
सातनपुर गांव में जमीन खरीदना चाहते थे। लेकिन इस जमीन को इसी गांव के निवासी उमेश यादव अधिक पैसे लेकर खरीद लिया था। इससे दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद उमेश यादव की मौत चेन्नई में हो गई और उससे पहले उसके बेटे की मौत सांप काटने से हो गई थी।
ऐसे में उमेश यादव की पत्नी को लगा कि तांत्रिक रामबली यादव ने ही तंत्र मंत्र से घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी पत्नी दूसरे तांत्रिक के पास गई। उस तांत्रिक ने बताया कि रामबली यादव तंत्र मंत्र के माध्यम से घर के दो और सदस्यों मारना चाहता है। इसके बाद उमेश यादव की पत्नी तांत्रिक रामबली यादव से बदला लेने के उद्देश्य से गिरफ्तार चारों लोगों से हत्या के लिए दो लाख सुपारी की बात हुई। इसमें 75000 पहले दे दी गई थी। चारों में अरविंद कुमार, रामबली यादव को मसौढ़ी स्थित उसके घर से बुलाकर लाया। साथ में उसका सहयोगी काशीराम भी चला आया। इसके कारण उसे भी अपनी जान गंवानी पड़ी। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment