रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई लिफ्ट का उद्घाटन कर DM ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बिना कारण के गायब मिले तीन महिला चिकित्सक
जमुई पहली बार जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा बुधवार की दोपहर 1:15 बजे सदर अस्पताल पहुंची। साथ में एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीटीओ इरफान आलम भी शामिल रहे। सर्व प्रथम डीएम ने सदर अस्पताल में लगाए गए लिफ्ट का धुभारंभ फीता काट कर किया। उंसके बाद सिविल सर्जन डा. कुमार महेंद्र प्रताप, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद, डीपीएम पवन कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ घूम-घूम कर पूरे सदर अस्पताल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से सदर अस्पताल के वर्तमान हालात से अवगत हुए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड, दवा काउंटर और चिकित्सक ड्यूटी रूम का भी निरीक्षण किया। डीएस डा. सैयद नौशाद अहमद और इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डा. घनश्याम सुमन से इमरजेंसी की सुविधा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी में लगे मानिटर का भी हाल जाना। साथ ही संसाधनों के कमी कि भी जानकारी ली। उंसके बाद एसएनसीयू की सुविधा और व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा। आपरेशन थियेटर के साथ प्रसव कक्ष का भी मुआयना किया और मौजूद जीएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से सुरक्षित प्रसव के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा आईसीयू का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। फिर जिलाधिकारी दीदी की रसोई पहुंचे, जहां मरीजों को मिलने वाली भोजन की जानकारी ली और मीनू को भी देखा। उंसके बाद मानसिक विभाग, महिला ओपीडी, जांच घर और बंद पड़े अल्ट्रासाउंड की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड बंद नहीं रहनी चाहिए और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीज़ों को मिलनी चाहिए। इस दौरान पूरे सदर अस्पताल का निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजी और अवकाश पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान बिना कारण के तीन महिला चिकित्सक गायब मिली। तीनों का रिपोर्ट सिविल सर्जन को देने और कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर दिखी। कई खामियां भी पाई गई, कुछ चिकित्सक बिना कारण के ही गायब मिले जिसपर कार्रवाई की जाएगी। जो भी कमियां हैं उसे जल्द से जल्द दूर करने और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। आने वाले दिनों में भी सदर अस्पताल का जायजा लिया जाएगा।
वाइट -जमुई जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा




