बड़ी खबर – बाढ़ में नॉनवेज पार्टी मना रहे 4 लोगों की मौत, नशे के कारण मौत की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में चार युवक के द्वारा नशीले पदार्थ के सेवन का मामला सामने आया है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि चारों युवकों ने शराब या किस नशीले पदार्थ का सेवन किया था। वहीं चारों युवक की स्थिति गंभीर देखकर अनुमंडल अस्पताल बाढ़ से पटना रेफर किया गया, लेकिन ईलाज के दौरान चारों की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और हँगामा करने लगे, जिसे समझाने में पुलिस के वरिय पदाधिकारी जुटे हैँ!
बताया जा रहा है कि चारों युवक गांव के पास ही एक साथ बैठकर नॉनवेज पार्टी कर रहे थे और नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे, इसी दौरान सभी की तबियत बिगड़ गई और चारों अचेत होकर वहीं गिर पड़े, परिजनों के अनुसार उनके मुँह से झाग निकल रहा था,इसके बाद चारों युवक को ग्रामीणों के द्वारा गंभीर स्थिति में बाढ़ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी युवकों को पटना रेफर किया गया, लेकिन चारों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, सूत्रों की माने तो चारों युवक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। चारों युवक की पहचान बेढ़ना गांव निवासी शशि कुमार (32वर्ष ) पिता रामाकांत कुमार, विकास राम (40वर्ष ) पिता विरजु राम, पंकज सिंह (45वर्ष ) पिता नन्दे सिंह, निशु कुमार (30वर्ष ) पिता राजू सिंह के तौर पर हुई है।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रेया शेखर ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है की चारों युवक कहीं बैठकर एक साथ शराब या नशीला पदार्थ का सेवन कर रहे थे, उसमें क्या मिलावट था यह स्पष्ट नहीं हुआ है। चारों में तीन युवक पहले अस्पताल आए जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके बाद चौथे युवक को यहां लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पटना रेफर किया गया, लेकिन चारों की मौत हो गई! अभी यह स्पष्ट नहीं पता चला है कि उन्होंने किस नशीले पदार्थ का सेवन किया था, ईधर मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और NH जाम कर बवाल काटा जाने लगा जिसे समझाने में अधिकारी जुटे हैँ! वहीं घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी पाई गई है जिससे जहरीली शराब पीने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि इस मामले पर अभी आधिकारिक बयान आना अभी बाँकी है!

Join us on: