जमुई- मारपीट में जख़्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,सड़क जाम, हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई मारपीट के बाद घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने कवैया मुसहरी के पास किया सड़क जाम

–जमुई मारपीट के बाद घायल हुए कवैया मुसहरी निवासी मंटू मांझी की इलाज के दौरान 20 दिनों के बाद जमुई के एक निजी क्लिनिक में बुधवार की अहले सुबह मौत हो गई।मंटू मांझी की मौत के बाद परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सुबह 6:00बजे सड़क को जाम कर दिया।इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।और आरोपित निमारंग निवासी केदार सिंह के पुत्र बिमल सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।उंसके बाद टाउन थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जाम को हटाने का प्रयास करने लगी लेकिन आक्रोशित लोग काफी देर तक अड़े रहे।आक्रोशित लोगों ने कहा कि घटना के वक़्त एससी/एसटी थाना में आवेदन दिया गया था लेकिन एससी/एसटी थाना की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिस वजह से आरोपित खुलेआम घूम रहा है।हालांकि फिर बाद में कड़ी मोशक्कत के बाद समझा बुझा कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजन ने बताया कि 10 अक्टूबर को नीमारंग निवासी केदार सिंह के पुत्र विमल सिंह द्वारा बेरहमी से मंटू मांझी की पिटाई कर दी गई थी।जिससे मंटू मांझी बुरी तरह घायल हो गए थे।उसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।उस वक़्त आरोपित विमल सिंह द्वारा इलाज करवाने की बात कही थी।लेकिन मंटू मांझी का इलाज नहीं करवाया गया।जिस वजह से मंटू मांझी का अच्छी जगह नहीं होने के कारण पैसाक अभाव में मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपित की तलाश कर रही है

वाइट -जमुई थाना प्रभारी

वाइट -मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment