बाइक की टक्कर में दो गुटों में हुई झड़प, स्थिति हुआ तनाव पूर्ण।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बाइक की टक्कर में दो गुटों में हुई झड़प, स्थिति हुआ तनाव पूर्ण। पुलिस ने संभाला मोर्चा। तनाव स्थल पर एसडीपीओ आलोक कुमार, सहित कई अधिकारी मौजूद।

सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां बीते देर रात मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक पर दो बाइक की टक्कर के बाद दोनो के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ओर सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार दहलान चौक से गांधी पथ की ओर जाने वाली सड़क में दो बाइक के बीच साइड को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद दोनो गुटों के लोग जुटने लगे और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर वहां कैंप कर रही है।बताया जा रहा है दो समुदाय के बीच का मामला था और धीरे धीरे दोनो समुदाय की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी लेकिन पुलिस सूझ बूझ के साथ किसी तरह मामले को शांत कराया नहीं तो कुछ अनहोनी घटना घट सकती थी।

BYTE :- सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार।

Join us on:

Leave a Comment