रिपोर्ट अनमोल कुमार
आज दिनांक 28.10.2024 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत MYBharat के पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 28.10.2024 से 30.10.2024 तक चलने वाले कार्यक्रम “ये दिवाली MYBharat के साथ” का शुभारंभ पटना में हुआ। इसके अंतर्गत आज MYBharat – नेहरू युवा केंद्र पटना एवं कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार के संयुक्त तत्त्वधान में खेतान मार्केट, पटना एवं कंगन घाट, पटना सिटी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बिहार राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम CAIT / AIJGF बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा जी एवं MYBharat – बिहार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजन किया गया। खेतान मार्केट एवं कंगन घाट में CAIT प्रतिनिधि रमेश गांधी जी एवं अनंत अरोड़ा जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड पार्षद राहुल यादव (वार्ड सं 39), वार्ड पार्षद मनोज कुमार (वार्ड सं 66) के साथ नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार के राज्य निदेशक सरवेन्द्र प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमाल परवेज़, राजेश प्रसाद, अनिल यादव, मनोज कुमार सिन्हा, सुजय कुमार पांडे के साथ जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र पटना पामिर सिंह, शिवजी राम उपस्थित रहे। मौके पर सामाजिक एवं युवा केन्द्रित संगठनों से प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार राजू, अर्पणा बाला एवं कृष्ण भूषण सिंह के साथ मिश्री लाल साह भी उपस्थित रहे। कंगन घाट पर गंगा महा आरती टीम के राजेश शुक्ला जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रमेश गांधी जी ने कहा कि “ये दिवाली MYBharat के साथ” कार्यक्रम एक अद्भुत पहल है जो समाज के सभी तपके के लोगों को जोड़ता है।कैट बिहार उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा जी ने कहा कि इस तरह के स्वच्छता अभियान समय समय पर चलने चाहिए, खासकर त्योहारों के अवसर पर जिससे नागरिक सुविधा बढ्ने के साथ साथ लोगों में अपने पर्यावरण में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। राज्य निदेशक सरवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि MYBharat के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं के साथ साथ विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को भी जोड़ा जाये जिससे MYBharat एक सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में उभर कर आ पाये।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा मण्डल के सदस्यों एवं युवा स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ आम नागरिकों और स्वावलम्बन ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।




