प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 नियुक्ति पत्रों का किया वितरण, लालू परिवार पर ललन सिंह का वार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 नियुक्ति पत्रों का वितरण किया, बिहार में 217 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र


देशभर में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 51,000 नए नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर देशभर के 40 स्थानों पर कैंप लगाए गए, जहां नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बिहार में पटना के सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में 217 लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिसमें सबसे अधिक नियुक्तियां डाक विभाग में हुई हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बिहार के पटना में सरदार पटेल भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 217 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से अधिकतर नियुक्तियां बिहार के डाक विभाग में हुई हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राज्यसभा सांसद भीम सिंह, और पटना पोस्ट ऑफिस के जनरल मैनेजर भी उपस्थित थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय रोजगार के अवसरों का अभाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में यूपीए सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय एक व्यक्ति लंबे समय तक एक ही पद पर रहता था और किसी पोस्ट पर सेवानिवृत्त हो जाता था। वहीं आज एनडीए सरकार के कार्यकाल में विभिन्न पदों पर लगातार प्रमोशन हो रहे हैं।

बाइट्स:

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

पटना पोस्ट ऑफिस जनरल मैनेजर

Join us on:

Leave a Comment