रिपोर्ट- अमित कुमार!
आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा कार्यालय से “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, उसे आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए कोई समझौता नहीं किया, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।
जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में कुछ देशविरोधी ताकतें खालिस्तान, जम्मू-कश्मीर, और नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर भारत को विभाजित करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारत की एकता पर कोई आँच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने कहा था कि अगर कोई देश की एकता को चुनौती देगा तो उसे माकूल जवाब मिलेगा, और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी देश ऐसे किसी भी प्रयास का जवाब ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार है।




