दीपावली के अवसर पर देश के अमर शहीदों के नाम दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया शहर की प्रसिद्ध स्वयं सेवी संस्थान आजाद वेलफेयर सेंटर ने दीपावली के शुभ अवसर पर देश के अमर शहीदों के नाम दीप जलाकर कर उन्हें याद किया। क्रेन स्कूल के सामने स्थित स्टूडेंट कॉर्नर के सामने आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में संस्थान के सेक्रेटरी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर केके कमर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर इसराफुल हक, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शाहनवाज़, डेंटल सर्जन डॉक्टर अभिषेक मृणाल, केजीएन ट्रांसपोर्ट के ओनर नवाब खान, डेंटल कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर साजिद अहमद खान, मंजर इकबाल, मोहम्मद तबरेज अहमद, मगध टुडे न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार फैसल रहमानी, एजाज़ सुल्तान व मोहम्मद मुन्ना समेत बड़ी तादाद में सदस्यों ने दीप जलाकर कर अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर संस्था के सेक्रेटरी डॉक्टर के के कमर ने देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर आज़ाद वेलफेयर सेंटर देशभर में प्रेम, भाईचारा, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे मौके पर अपने देश पर कुर्बान होने वाले वीर अमर शहीदों को शत-शत नमन करता है। डॉ. केके कमर ने देशवासियों से सुरक्षित दीपावली मनाने की भी अपील की।

Join us on:

Leave a Comment