तार किशोर प्रसाद भागलपुर आते हैं पैसे की उगाही करने:-गोपाल मंडल!

SHARE:

धीरज शर्मा,भागलपुर

अपने बयानों से हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहने वाले जदयू के गोपालपुर से बरबोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है, विधायक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भागलपुर पैसा उगाही करने के लिए आते हैं, दरअसल गोपाल मंडल ने भागलपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद पर कई गंभीर आरोप लगाए ,
गोपाल मंडल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री वैसे लोगों के साथ रहते हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था,उन्होंने कहा कि यहाँ उपमुख्यमंत्री जब जब आते हैं लोजपाईयों, बनिया वर्ग और मालदार पार्टी के साथ घूमते हैं, लोजपा के सुरेश भगत और राजेश वर्मा पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिन्होंने चुनाव में एनडीए का विरोध किया उसके घर में वह भोजन करते हैं, साथ जदयू विधायक ने कहा कि जब तार किशोर बाबू भागलपुर आते हैं हमको नहीं खोजते हैं , हमको बिना जानकारी दिए वह मेरे क्षेत्र में घूमते हैं ,इससे हमारे क्षेत्र के लोगों को भी खराब लगता है , वही बिहार एनडीए घटक दल में लगातार हो रहे बयानबाजी के बीच जदयू विधायक के इस बयान से गठबंधन की गांठ कुछ ढीली होती नजर आ रही है, और देखने वाली बात होगी कि जदयू का शीर्ष नेतृत्व अपने विधायक के इस बयान पर क्या कार्रवाई करती है, और बीजेपी के तरफ से क्या पलटवार होता है.|

Join us on:

Leave a Comment