धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर में एनडीए के घटक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है| उप मुख्यमंत्री पर जदयू एमएलए गोपाल मंडल द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने गोपाल मंडल पर तीखा हमला किया है| उन्होंने कहा कि जिसके कृत्य और कुकृत्य से भागलपुर शर्मिंदा है वही एक भद्र व्यक्ति के व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा कर रहा है| उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रकार के सबूत का उप मुख्यमंत्री पर यह निराधार आरोप विधायक गोपाल मंडल के चरित्र को हमेशा के भांति एक बात फिर उजागर कर रहा है| रोहित पांडेय की मानें तो उन्हें आज सुबह गोपाल मंडल ने गाली – गलौज किया है| जबकि इससे पहले भी उन्हें जातिसूचक गालियां देकर उनका उपहास किया था| रोहित मंडल ने कहा कि भागलपुर में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की उन्हें पूरी जानकारी दी गई थी| लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से वह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए थे| यहां आपको बता दें कि जदयू के गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वसूली मंत्री बताया था| उन्होंने कहा था कि डिप्टी सीएम लोजपा नेता से सोने से भरा थैला और रुपयों कि मोटी रकम की वसूली करने हर महीने भागलपुर आते हैं|




