केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का पलटवार: “तेजस्वी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का पलटवार: “तेजस्वी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं, भ्रष्टाचार का इतिहास बनाने वाले अब नैतिकता की बात कर रहे हैं”


तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब कारोबार के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वह खुद अपनी बातों में टिकाऊ नहीं हैं। इसके अलावा, ओसामा के राजद में शामिल होने और उपचुनाव के मुद्दे पर भी ललन सिंह ने बेबाकी से अपने विचार रखे। लालू यादव के ‘पाखंडी’ वाले बयान का जवाब देते हुए उन्होंने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में उनसे बड़ा कोई पाखंडी नहीं है।

खबर:
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आज पटना में तेजस्वी यादव के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब कारोबार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। इस पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी पहले नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधते थे, और अब जब वे विपक्ष में हैं, तो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि बिहार की जनता सब समझती है और तेजस्वी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

ओसामा साहब के आज राजद में शामिल होने पर ललन सिंह ने कहा कि यह राजद की सोच को दर्शाता है कि वे किसे लेकर आ रहे हैं। इस पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि वे दोस्त हमसे ले रहे हैं और वही पुराने काम कर रहे हैं।

बीजेपी पर लालू यादव द्वारा ‘पाखंडी’ कहने वाले बयान पर ललन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि लालू यादव से बड़ा पाखंडी इस देश में कोई नहीं है। भ्रष्टाचार के मामलों में सजा पाने के बावजूद वे अब नैतिकता की बातें कर रहे हैं, जो हास्यास्पद है।

बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों के संदर्भ में ललन सिंह ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि “हम लोग सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।”

Join us on:

Leave a Comment