रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!
सुपौल :- वीरपुर स्थित ललित नारायण मिश्र महाविद्यालय, वीरपुर, सुपौल के विद्यार्थियों ने रमेश झा महिला कॉलेज में सम्पन्न नाट्य प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। उसी खुशी में कॉलेज ने नाट्य प्रतियोगिता में शामिल कॉलेज के प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए यह आयोजन रखा गया था।
महाविद्यालय ने भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय नाट्य प्रतियोगिता में लेट नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तीन अलग – अलग विधाओं में भागीदारी दी थी। नाटक में महाविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। नाटक कृष्ण चंदर की कहानी गड्ढा पर केंद्रित थी। इस नाटक में महाविद्यालय के निभा कुमारी, तारिक अनवर, नेहा कुमारी, आशिका पासवान, चेतन राज, श्रेष्ठ दयाल स्वर्णकार, मुस्कान देव, सुकन्या सिंह, लूसी पासवान, रिया रश्मि, अभिषेक पाठक और सुषमा कुमारी ने अभिनय किया। वहीं प्रहसन विधा में कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन में चेतन राज, श्रेष्ठ दयाल स्वर्णकार, तारिक अनवर,आशिका पासवान, चेतन दास, शिखा कुमारी और मुस्कान देव शामिल थी। कॉलेज में मूक अभिनय में तीसरा स्थान हासिल किया। इस विधा में निभा कुमारी,तारिक अनवर,अरिशा खातून, मुस्कान देव और सुकन्या सिंह शामिल थी
कॉलेज की इस सफलता से महाविद्यालय के प्रधाननाचार्य प्रो० राजीव सिन्हा अभिनन्दन समारोह में अपनी बात रखते हुए कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। एक समय था जब विश्वविद्यालय में ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय को सबसे अंत में गिना जाता था, लेकिन आज हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से कॉलेज को पहले स्थान में खड़ा कर दिया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक समन्यक डॉ० पंकज शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय प्रतिभाओं की खान है, बस उसे एक सही दिशा निर्देश की जरूरत है। ज्ञात हो कि तीनों नाटक का निर्देशन पंकज शर्मा ने ही किया था। अंग्रेजी की प्राध्यापिका डॉक्टर निहारिका प्रजापति ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन में तबरेज आलम, सुभाष बेनुकर मंडल, प्रमोद कुमार सहित प्रायः सभी प्राध्यापक मौजूद थे।




