मासूम बच्ची की पीट पीटकर कर हत्या, किन्नरों ने किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/ बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पीरो के नया बस पड़ाव के समीप आठ माह की एक मासूम बच्ची की पीट पीटकर हत्या कर दी गई,मृत बच्ची लक्ष्मी कुमारी पीरो के बस पड़ाव निवासी सरफराज खान की पुत्री बताई जाती है, जानकारी के अनुसार उक्त मासूम बच्ची को पीरो में रहने वाले एक किन्नर ने गोद लिया था और उसे पाल रही थी,बताया जाता है कि शनिवार की सुबह उक्त किन्नर के पति ने ही आठ माह की मासूम बच्ची की पीट पीटकर हत्या कर दी,इस घटना की जानकारी होते ही नया बस पड़ाव के समीप रहने वाले किन्नर आक्रोशित हो गए और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान आक्रोशित किन्नरों द्वारा आरा सासाराम स्टेट हाइवे को जाम भी किया गया। हालाकि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

Join us on:

Leave a Comment